Ayesha Takia's husband Farhan Azmi in Legal Trouble: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस आयशा टाकिया (Ayesha Takia) के पति और बिजनेसमैन फरहान अजमी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। फरहान आजमी कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। इस समय जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक फरहान आजमी पर गोवा पुलिस ने कान्डोलिम बीच पर सोमवार को देर रात अपने लाइसेंस वाली बंदूक दिखाने का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि एक झगड़े के दौरान फरहान आजमी (Farhan Azmi) ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक दिखाई और धमकियां भी दीं।
गोवा न्यूज हब के मुताबिक 3 मार्च की रात करीब 11.15 मिनट पर पुलिस को एक कॉल आई थी, जिसमें पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस पर लड़ाई के बारे में इन्फॉर्म किया गया। पुलिस कंट्रोल को उसी रात 11:15 बजे कैंडोलिम बीच के पास एक झगड़ा होने के बारे बताया गया था। कथित तौर पर फरहान आजमी के ग्रुप और कुछ लोगों के बीच लड़ाई हुई थी। इस दौरान फरहान आजमी ने जोश में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और धमकियां दीं।
पुलिस स्टेशन ले जाने के बाद भी दोनों पक्षों ने कंप्लेंट फाइल करने से मना कर दिया था। प्रोटोकॉल के अनुसार सभी को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाना था लेकिन फरहान और बाकियों ने मना कर दिया था। जांच के दौरान अधिकारियों के पूछताछ किए जाने के बाद फरहान आजमी ने वैध हथियार लाइसेंस दिखाया और साथ ही उन्होंने गोवा में अपनी बंदूक ले जाने का परमिट भी पेश किया था।
