Suniel Shetty Upcoming Movies: बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ( Suniel Shetty) ने अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। जिसके बाद से सुनील शेट्टी के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का खुलासा किया है। जिसे सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सुनील शेट्टी ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि वह जल्द ही 3 फिल्मों में नजर आने वाले हैं जो कॉमेडी से भरपुर होंगी।
कॉमेडी लवर्स को खुशखबरी देते हुए सुनील शेट्टी ने बताया कि वह जल्द ही हेरा फेरी 3 ( Hera Pheri 3) , आवारा पागल दीवाना 2 ( Awara Pagal Deewana 2) और वेलकम 3 ( welcome 3) में कॉमेडी का तड़का लगाने आ रहे हैं। एक्टर ने बताया कि उनकी हिट फिल्म आवारा पागल दीवाना का सीक्वल जल्द ही आने वाला है इसके साथ वह वेलकम के पार्ट 3 में भी नजर आएंगे । हालांकि इन दोनों फिल्मों के बीच क्रॉसओवर हो सकता है। एक्टर ने आगे कहा कि वह अपनी अपकमिंग फ़िल्मों के लिए बेहद उत्साहित हैं वे जानते हैं कि दर्शक उनके पुराने किरदार को कितना प्यार करते हैं और अब उम्मीद है कि सीक्वल फिल्म के किरदारों को भी बेहद प्यार मिलेगा ।
सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि हेरा फेरी ने दर्शकों को खूब हंसाया और सभी किरदारों को खूब प्यार भी मिला । अब उम्मीद हैं कि हम तीनों (अक्षय कुमार , परेश रावल और सुनील शेट्टी) फिर से फैंस को हंसाने में कामयाब होंगे।
