Aditya and Ananya Dating: बॉलीवुड स्टार आदित्य रॉय कपूर( Aditya Roy Kapoor ) और एक्ट्रेस अनन्या पांडेय ( Ananya Pandey ) इन दिनों डेटिंग रूमर्स के चलते चर्चा में बने हुए हैं। दोनों को अक्सर पार्टी और अवार्ड फ़ंक्शन में साथ देखा जाता था। लेकिन स्टार्स ने इस बात की कोई पुष्टि नहीं की थी । अब दोनों स्टार्स ने स्पेन में एक साथ तस्वीरें खिंच इस बात पर मुहर लगा दी है। हाल ही में आदित्य और अनन्या दोनों को साथ स्पेन के लिस्बन में देखा गया। यहां से दोनों की फोटो वायरल हो रही हैं। इससे पहले खबर आई थी कि दोनों साथ में एक रॉक कॉन्सर्ट में भी शामिल हुए थे। दोनों स्टार्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉन्सर्ट की अलग लग तस्वीरें शेयर की थी । जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता था कि दोनों साथ में ही एंजॉय कर रहे हैं। इन तस्वीरों के बाद दोनों के डेटिंग के रूमर्स कन्फर्म हो गए हैं।
दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल ने मैचिंग करते हुए नीले रंग के कपड़े पहने हैं। अनन्या ने नेवी ब्लू मैक्सी पहनी है तो वहीं आदित्य नेवी ब्लू टी शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे की बाहों में बाहें डालकर तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके बाद से कपल के डेटिंग की खबरों की पुष्टि हो गई है। दरअसल पिछले साल दोनों कपल कृति सेनन की पार्टी में साथ नजर आए थे। उसके बाद से ही इनके डेटिंग की खबरें ताजा हुई थी।
वर्कफ्रंट की बात करे तो अनन्या पांडे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। इसके साथ अनन्या के पास ड्रीम गर्ल 2, खो गए हम कहां फिल्में भी लिस्ट में हैं।वहीं आदित्य रॉय कपूर जल्द ही मेट्रो इन दिनों में सारा अली खान के साथ नजर आएँगे।
