बड़े पर्दे पर फिर से दिखेगी 'लैला मजनू' की जोड़ी, शाहिद कपूर भी मचाएंगे धमाल

Avinash Tiwary and Triptii Dimri Upcoming film: बॉलीवुड एक्टर अविनाश तिवारी और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी एक बार फिर से अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देने वाले हैं। एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक अविनाश और तृप्ति डिमरी एक साथ काम करने वाले हैं। इस खबर से फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Avinash Tiwary and Triptii Dimri Upcoming film: बॉलीवुड एक्टर अविनाश तिवारी और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की जोड़ी फैंस की फेवरेट है। अविनाश और तृप्ति की मूवी लैला मजनू को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। फिल्म में दोनों ने शानदार एक्टिंग की। इस बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बड़े पर्दे पर लोगों को एक बार फिर से अविनाश और तृप्ति की जोड़ी देखने को मिलेगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अविनाश और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म में शाहिद कपूर भी नजर आएंगे। आइए इस खास रिपोर्ट पर नजर डालते हैं....

tripti dimri film

Pic credit- Triptii Dimri/Shahid Kapoor/Avinash Tiwary (Instagram)

अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी के साथ धमाल मचाएंगे शाहिद कपूर

बॉलीवुड एक्टर अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी, शाहिद कपूर के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हैं। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'अविनाश तिवारी विशाल भारद्वाज की नई बड़ी फिल्म में काम कर सकते हैं। यह फिल्म स्पेन में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ शूट हो रही है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन सूत्रों का कहना है कि अविनाश का किरदार इसमे काफी दिलचस्प होगा। यह उनकी शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज के साथ पहली फिल्म होगी, जबकि तृप्ति के साथ वो पहले काम कर चुके हैं। इस खबर से फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

End of Feed