बॉलीवुड

'Pushpa 2' के सामने नहीं टिक पाएगी वरुण धवन की 'Baby John', अफवाहों पर Atlee ने दिया रिएक्शन

Atlee on Baby John vs Pushpa 2: वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। दूसरी ओर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया हुआ है। अब 'बेबी जॉन' और 'पुष्पा 2' की होने जा रही टक्कर पर एटली कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image

Atlee on Baby John vs Pushpa 2

Atlee on Baby John vs Pushpa 2: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर एटली कुमार के बैनर तले बनी फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में दिखाई देंगे। इस समय इंडियन बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। तमिल और तेलुगु के साथ-साथ 'पुष्पा 2' हिंदी बेल्ड पर भी उम्मीद से चार गुना कमाई कर रही है। कई लोगों का मानना है कि अगर वरुण धवन (Varun Dhawan) की 'बेबी जॉन' रिलीज होती है तो 'पुष्पा 2' का क्रेज होने की वजह से इसकी कमाई पर काफी असर पड़ सकता है। 'बेबी जॉन' और 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) की टक्कर पर अब निर्माता एटली कुमार ने रिएक्शन दिया है।

'पुष्पा 2' वर्सेज 'बेबी जॉन' पर बोले एटली कुमार

'पुष्पा 2' से होने जा रही वरुण धवन की 'बेबी जॉन' की टक्कर को एटली कुमार ने क्लैश नहीं बताया। उन्होंने कहा, 'यह एक इकोसिस्टम है। मैं और अल्लू अर्जुन अच्छे दोस्त हैं। हम 'बेबी जॉन' को दिसंबर के चौथे हफ्ते में रिलीज कर रहे हैं। इसलिए इसे क्लैश नहीं कहा जाना चाहिए। दोनों फिल्मों के बीच में कोई टकराव नहीं है। हम जानकारी थी कि 'पुष्पा 2' अगस्त से दिसंबर में शिफ्ट हो रही है। हमें अपनी फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने का प्लान किया था। हम सभी प्रोफेशनल्स हैं और चीजों को हैंडल करना अच्छी तरह से जानते हैं।'

वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का निर्देशन कालीस ने किया है। 'बेबी जॉन' साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थेरी' का रीमेक है। फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में सलमान खान का भी धांसू कैमियो है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article