बॉलीवुड

शाहरुख के बाद अब Salman Khan संग ब्लॉकबस्टर देने को तैयार हैं Atlee Kumar, चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'यह देश के लिए गौरवपूर्ण फिल्म...'

Atlee Kumar on A6 With Salman Khan: काफी लंबे समय से खबरें सामने आ रही हैं कि एटली कुमार की अपकमिंग फिल्म सलमान खान (Salman Khan) के साथ बनने वाली है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान एटली कुमार (Atlee Kumar) ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है।

Image

Atlee Kumar Next with Salman Khan

Atlee Kumar on A6 With Salman Khan: साल 2023 में एटली कुमार ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ 'जवान' फिल्म की थी। एटली कुमार के निर्देशन में बनने वाली 'जवान' 5वीं फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धूम मचा दी थी। 'जवान' की सफलता के बाद से कई रिपोर्ट सामने आने लगी थी कि एटली कुमार अपनी नेक्स्ट मूवी के लिए सलमान खान (Salman Khan) के साथ मिलाने वाले हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान एटली कुमार (Atlee Kumar) ने सलमान खान संग मूवी करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है।

'A6' पर एटली ने दिया रिएक्शन

पिंकविला से बात करते हुए एटली कुमार ने फिल्म 'A6' पर खुलकर बात की। A6 को लेकर एटली कुमार ने कहा, 'यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें टाइम और एनर्जी दोनों लग रहे हैं। हमने काफी हद तक स्क्रिप्ट को पूरा कर लिया है और जल्द ही इसे प्रेप स्टेज में लेकर जाएंगे। भगवान के आशीर्वाद के साथ फिल्म की जल्द ही घोषणा की जाएगी।'

सलमान खान संग होगी एटली की नई फिल्म!

इस दौरान जब एटली कुमार से पूछा गया था कि उनकी इस फिल्म में सलमान खान नजर आएंगे तो उन्होंने कहा, 'मैं फिल्म की कास्टिंग से सभी चौंकाने वाले हूं। आप जो सोच रहे हैं वो सच है लेकिन सभी को सरप्राइज मिलने वाला है। मैं अपने देश के लिए प्राउड फील करने वाली फिल्म बनाने जा हूं। मैं इस मूवी के लिए लोगों का साथ चाहता हूं और वे सभी हमारे लिए प्रार्थना करें। फिल्म की कास्टिंग पर ध्यान दिया जा रहा है और यह आने वाले कुछ हफ्तों में फाइनल कर दी जाएगी।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article