Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: अजय देवगन ने सुनील शेट्टी को ससुर बनने पर दी बधाई, बोले 'अन्ना को दिल से...'

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) 23 जनवरी के दिन केएल राहुल (KL Rahul) संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने सुनील शेट्टी को इस खास दिन पर बधाई दी है और अथिया-राहुल को आशीर्वाद भेजा है। अजय-सुनील 90 के दशक से ही पक्के दोस्त हैं। अथिया की शादी पर अजय काफी खुश हैं, क्योंकि वो सुनील शेट्टी की बेटी को बचपन से जानते हैं।

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) 23 जनवरी 2023 के दिन ससुर बन जाएंगे। उनकी बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल (KL Rahul) के साथ आज 7 फेरे लेकर घर बसा लेंगी। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर अब शादी करने का फैसला लिया है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की वजह से क्रिकेट और सिनेमा की दुनिया में खुशी का माहौल है और हर कोई इनके परिवारों को बधाई दे रहा है। आम लोग तो पिछले 2 दिनों से लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से केएल राहुल और अथिया शेट्टी को बधाइयां दे रहे हैं और अब बॉलीवुड सितारों ने इन दोनों के लिए आशीर्वाद देना शुरू कर दिया है।

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: अजय देवगन ने सुनील शेट्टी को ससुर बनने पर दी बधाई, बोले 'अन्ना को दिल से...'

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: अजय देवगन ने सुनील शेट्टी को ससुर बनने पर दी बधाई, बोले 'अन्ना को दिल से...'

बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी के पक्के दोस्त अजय देवगन ने कुछ देर पहले ही एक ट्वीट के जरिए केएल राहुल और अथिया शेट्टी को बधाई दी है। अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मेरे पक्के दोस्त सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को बहुत-बहुत बधाई। इनकी बेटी अथिया आज केएल राहुल के साथ शादी करने जा रही है। मैं इस यंग कपल को बधाई देता हूं। अन्ना आज के खास दिन पर मैं तुम्हारे लिए खास दुआएं मांगूंगा क्योंकि यह दिन बहुत ही शुभ है। तुम्हारा दोस्त अजय...।'

End of Feed