Athiya Shetty की हल्दी लगवाते हुए फोटो हुई वायरल, जानें क्या है इस तस्वीर की सच्चाई

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 22, 2023, 10:04 AM IST

Athiya Shetty Haldi Ceremony Viral between wedding Function?: आथिया शेट्टी और केएल राहुल के वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। सामने आई फोटो में सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी हल्दी लगवाती हुई नजर आ रही हैं। ट्रेडिशनल अटायर, फ्लोवर ज्वैलरी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस फोटो के सामने आते ही फैन्स एक्साइटेड हो गए हैं।

Athiya Shetty KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। आथिया शेट्टी और केएल राहुल के वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर कपल की शादी हो रही है। खंडाला फार्महाउस को बेहद खूबसूरत तरीके से डेकोरेट किया गया है। फार्महाउस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें घर के पास एक बड़ा सा पंडाल देखा जा सकता है जो कि यह पीले और सफेद रंग से बना हुआ है। वहीं, पंडाल के पास कई लोग काम करते हुए भी नजर आ रहे हैं। अब इसी बीच आथिया शेट्टी की एक तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है जो कि हल्दी सेरेमनी की है।

athiya shetty wedding

इस फोटो में आथिया शेट्टी हल्दी लगवाती हुई नजर आ रही हैं। उनके गालों पर हल्दी लगी हुई है। ट्रेडिशनल अटायर, फ्लोवर ज्वैलरी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस फोटो के सामने आते ही फैन्स एक्साइटेड हो गए हैं हालांकि ये फोटोज असल में आथिया शेट्टी की हल्दी सेरेमनी की नहीं है बल्कि ये एक फिल्म के सेट की है। जी हां, जहां सभी उनकी शादी की तस्वीरों के आने का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में अथिया शेट्टी की ये तस्वीर वायरल हो रही है जो कि उनकी फिल्म मोतीचूर चकनाचूर के हल्दी सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान की है।

End of Feed