Suniel Shetty Wishes Athiya Shetty: बॉलीवुड हसीना अथिया शेट्टी ( Athiya Shetty) आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर फैंस से लेकर रिश्तेदार तक कोई उन्हें बधाई दे रहा है। सबसे खास अंदाज में उनके पापा सुनील शेट्टी( Suniel Shetty) ने विश किया है। अपनी बेटी का साथ सुनील ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और लाड़ली अथिया को जन्मदिन की बधाई दी है। आइए सुनील की इस पोस्ट पर नजर डालते हैं।
सुनील शेट्टी ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी लाड़ली बेटी अथिया के जन्मदिन की पोस्ट शेयर की है। सुनील शेट्टी ने अथिया के साथ अनसीन तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन विश किया है। अथिया की शादी से हल्दी वाली तस्वीर चुराकर सुनील शेट्टी ने पोस्ट करते हुए विश किया है। इस फोटो में पापा सुनील बेटी अथिया के हल्दी वाले गालों पर किस कर रहे हैं। हैप्पी बर्थडे माय बेबी लिखते हुए उन्होंने विश किया है। इस पोस्ट पर अथिया ने सबसे पहले कॉमेंट करते हुए पापा को धन्यवाद बोल है। इस के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ( Dia Mirza) , अर्चना पूरन सिंह ( Archana Puran Singh) और संजय कपूर ( Sanjay Kapoor) ने भी अथिया को बधाई दी है।
