KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की प्यारी बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 के दिन परिवारवालों के सामने 7 फेरे लिए। सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में की, जहां उनके परिवारवाले और केएल राहुल के परिवारवाले मौजूद थे। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी लगभग 2:30 बजे से शुरू हुई थी। अथिया शेट्टी और केएल राहुल के परिवार साउथ इंडिया से रिश्ता रखते हैं, जिस कारण इन दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुई।
KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: केएल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी हुई सम्पूर्ण, 7 जन्मों के बंधन में बंधी Suniel Shetty की बेटी
लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे अथिया-केएल राहुल
केएल राहुल और अथिया शेट्टी काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इन्होंने कभी भी अपने रिश्तों पर जुबान नहीं खोली लेकिन ये हमेशा साथ नजर आते थे। इनके साथ नजर आने की वजह से लोगों को इस बात का अंदाजा लग गया था कि इनके बीच कुछ तो चल रहा है। अथिया शेट्टी कभी-कभी केएल राहुल को सपोर्ट करने के लिए क्रिकेट मैच भी देखने के लिए जाती थीं।
सुनील शेट्टी ने पत्रकारों को बांटी मिठाई
अथिया शेट्टी का कन्यादान करने के बाद सुनील शेट्टी मीडिया से मिलने के लिए आए और उन्होंने सभी को मिटाई बांटी। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया की शादी मीडियावाले पिछले 3 दिनों से कवर कर रहे हैं, जिस कारण उन्होंने पत्रकारों के साथ खुशियां बांटी। सुनील शेट्टी अपनी बेटी का हाथ केएल राहुल के हाथ में देने के बाद मीडिया से मिलने आए तो उनके बेटे अहान शेट्टी भी साथ थे। अहान शेट्टी ने भी पिता के साथ मिलकर मीडिया को मिठाई खिलाई और उनसे बात की। सुनील शेट्टी ने हाथ जोड़कर मीडियावालों की शुभकामनाएं स्वीकार कीं और उन्हें धन्यवाद कहा।
