athiya shetty and kl rahul wedding album: अथिया शेट्टी और केएल राहुल फाइनली शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी को काफी सीक्रेट की रखा गया। मेहमानों की लिस्ट काफी छोटी थी साथ ही सिक्योरिटी का भी खास ख्याल रखा गया था। अब कपल की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। अथिया और केएल ने खुद अपने फैन्स के लिए इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में केएल राहुल-अथिया हाथों में हाथ डालकर सात फेरे लेते, वरमाला पहनाते और शादी की कई रस्में पूरी करते हुए नजर आ रहे हैं। कपल का वेडिंग एल्बम बेहद शानदार और खूब प्यारा है।
सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए अथिया ने लिखा है, 'तुम्हारी रोशनी में मैंने प्यार करना सीखा है।' शादी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर सिर्फ 100 लोग ही शामिल हुए थे। अथिया की खास दोस्त कृष्णा श्रॉफ, अंशुला कपूर, डायना पेंटी, क्रिकेटर ईशांत शर्मा, वरुण एरोन इसमें शामिल हुए थे।

रिसेप्शन में शामिल होंगे 3000 गेस्ट
'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी के लिए एक ग्रैंड स्टार स्टडेड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जाएगी, जिसमें करीब 3000 गेस्ट शामिल होंगे। इसके लिए मनोरंजन, खेल, बिजनेस और राजनीतिक जगत की नामी हस्तियों को न्यौता भेजा गया है।


आपको बता दें, एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल पिछले 4 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद जल्दी ही दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई और आज यानी 23 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।
