Ashok Pandit on Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। बीते दिन कंगना रनौत ने फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर बात की। दरअसल, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन कोऑपरेशन जारी किया था। इस मामले पर कंगना ने कहा था कि जैसे आपकी हैसियत बढ़ती है तो दुश्मनी भी बढ़ने लगती थी। इस बयान पर अब अशोक पंडित ने रिएक्ट किया है। (ये भी पढ़ें-'हैसियत बढ़ती है तो दुश्मनी...' Ranveer Singh को लेकर ये क्या बोल गई Kangana Ranaut?)
अशोक पंडित ने कंगना को लगाई फटकार (pic credit-twitter/instagram)
अशोक पंडित ने कही ये बात
हाल ही में कंगना रनौत ने रणवीर सिंह का समर्थन किया था, लेकिन अब फिल्ममेकर और FWICE के प्रतिनिधि अशोक पंडित ने उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना रनौत ने अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा था कि सफलता के साथ दुश्मन भी बनते हैं और उन्होंने अपने करियर में भी कई मुश्किलों का सामना किया है। उन्होंने रणवीर सिंह का बचाव करते हुए कहा था कि ऐसे विवाद हर बड़े कलाकार के जीवन का हिस्सा होते हैं। कंगना के इस बयान पर अशोक पंडित ने नाराजगी जताई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अशोक पंडित ने HT City से बात करते हुए कहा, "इंडस्ट्री के कई लोग हमें गलत बातें कह रहे हैं। कल कंगना रनौत ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया। लोग पूरे मामले को समझे बिना ही टिप्पणी कर रहे हैं। कंगना ने कहा कि उन्हें भी इंडस्ट्री ने बैन किया था। इस पर मैंने कहा कि आप बेकार की बातें करती हैं, इसलिए मैंने आपको बैन किया था। मुझे इसकी परवाह नहीं है। यहां इंडस्ट्री से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा है, लेकिन आपको इसकी पूरी जानकारी ही नहीं है। आप सिर्फ बातें कर रही हैं। हम रणवीर सिंह के खिलाफ नहीं हैं, हम सिर्फ उस घटना की बात कर रहे हैं जो हुई है।'
FWICE ने बदला फैसला
जानकारी के लिए बता दें कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने आज बड़ा फैसला लिया। रणवीर सिंह के खिलाफ शुरू किए गए 'असहयोग आंदोलन' (non co-operation stand) को वापस लिया है। ये मामला बाकी अन्य निर्माता संगठनों के साथ चर्चा में है। FWICE ने कहा है कि हम रणवीर सिंह से पूरे सम्मान के साथ अपील करते हैं कि वे इस समस्या का समाधान निकालने में सहयोग करें। मालूम हो कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने मोटी कमाई की है।
