रणवीर अल्लाहबादिया की वापसी पर आशीष चंचलानी ने उड़ाया मजाक, अपूर्वा मखीजा ने बड़े भाई को ऐसे किया सपोर्ट
- Authored by: पूनम शुक्ला
- Updated Mar 31, 2025, 09:40 AM IST
Ranveer Allahbadia returns to podcasting: रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) ने लगभग एक महीने के बाद दोबारा अपने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। इस वापसी के बाद कई लोग उनका साथ दे रहे हैं तो कुछ लोग उनको ट्रोल भी कर रहे हैं। रणवीर के पोस्ट पर अपूर्वा मुखीजा और आशीष चंचलानी ने भी कमेंट किया है।
Ranveer Allahbadia returns to podcasting
Ranveer Allahbadia returns to podcasting: रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड के बाद जमकर विवादों में आ गए थे। लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। इस एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया के साथ-साथ समय रैना और अपूर्वा मुखीजा-आशीष चंचलानी भी शामिल थे। अब लगभग एक महीने बाद रणवीर ने 30 मार्च को एक नए पोस्ट के साथ सोशल मीडिया पर वापसी की है। अब उनकी वापसी पर उनके दोस्त आशीष चंचलानी ने मजाक-मजाक में खिल्ली उड़ाई है। वहीं अपूर्वा मुखीजा ने रणवीर अल्लाहबादिया का साथ दिया है। आइए जानते हैं कि दोनों ने क्या कहा है।
हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। एक फोटो में रणवीर अल्लाहबादिया अपने पॉडकास्ट क्रू मेंबर्स के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में रणवीर अपने पेट डॉग के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरे चाहने वालों को शुक्रिया। शुक्रिया, ब्रह्मांड। एक नया अध्याय शुरू होता है - पुनर्जन्म..."
पोस्ट पर कमेंट करते हुए आशीष ने एक मजेदार बात लिखी है। आशीष ने लिखा-"लव यू, लेकिन अगली बार जब तुम मुझसे मिलो तो कृपया मेरे पास जोक्स मत सुनाना।" आशीष के इस मजाकिया अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें जब समय रैना के शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने जोक्स मारा था तब उनके साथ आशीष भी वहां मौजूद थे। रणवीर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी दिल की बात बोल रहे हैं। साथ ही उनके मुश्किल समय में उनका सपोर्ट करने वाले को दिल से धन्यवाद बोल रहे हैं।
वेल-विशेर्स को धन्यवाद
रणवीर ने कहा-"सारे सप्पोर्टस, सारे वेल-विशेर्स को धन्यवाद। आपके पॉजिटिव मैसेज ने मुझे और मेरे परिवार को बहुत ज़्यादा मदद की, क्योंकि यह दौर बहुत ज़्यादा मुश्किल था। खुलेआम ऐसी धमकियां, इतनी सोशल मीडिया नफ़रत, इतने सारे मीडिया आर्टिकल। इतना कुछ देखा और उस सबके बीच आपके डीएम ने हमें बहुत सपोर्ट किया।" इस वीडियो को देखने के बाद अपूर्वा मुखीजा ने लिखा-"लेस्सगो बिग ब्रदर।"
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
