Asha Bhosle Suffers Cardiac Arrest: भारत की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले ने अपनी आवाज और गानों से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता है। लेकिन हाल ही में आशा भोसले को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आशा भोसले को शनिवार की सुबह 11 बजे दिल का दौरा पड़ा है। ऐसे में आशा भोसले को तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के मुताबिक, आशा भोसले का एमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज में इलाज जारी है। लेकिन उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि आशा भोसले की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बता दें कि अभी तक आशा भोसले (Asha Bhosle) के परिवार या अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। यह भी पढ़ें: Viral Video: आशा भोसले ने दुबई में गाया 'हुस्न तेरा तौबा-तौबा', विक्की कौशल के हुक स्टेप को किया रीक्रिएट
आशा भोसले को आया कार्डियेक अरेस्ट, फोटो क्रेडिट- आशा भोसले फेसबुक
फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी
फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड जीतने के अलावा आशा भोसले (Asha Bhosle) 'हेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर' के तौर पर ग्रैमी अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हुई थीं। खास बात तो यह है कि आशा भोसले ने सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है। साल 2013 में उन्होंने फिल्म 'माई' के साथ डेब्यू किया था, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था। आशा भोसले के चर्चित गानों की बात करें तो इसमें 'पिया तू अब तो आजा', 'ये मेरा दिल', 'दिल चीज क्या है', 'इन आंखों की मस्ती...' और 'रंगीला रे' जैसे गाने शामिल हैं।
