Bollywood Throwback: प्रॉपर्टी के लिए हुई थी इस खूबसूरत एक्ट्रेस की हत्या, सौतेले बेटों ने ही किया था कत्ल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 29, 2020, 11:40 AM IST

Bollywood Throwback, Priya Rajvansh: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिया राजवंश का साल 2000 में उनके दो सौतेले बेटों ने कत्ल कर दिया था। उनकी हत्या डायरेक्टर चेतन आनंद के बेटों ने की थी।

Bollywood Throwback: प्रॉपर्टी के लिए हुई थी इस खूबसूरत एक्ट्रेस की हत्या, सौतेले बेटों ने ही किया था कत्ल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिया राजवंश का जन्म 30 दिसंबर 1936 को शिमला में हुआ था और उन्होंने वहीं से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वो लंदन चली गईं और वहां रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामा (RADA) में एडमिशन ले लिया। जब वो 22 साल की थीं और लंदन में थीं तब वहीं एक फोटोग्राफर द्वारा खींची गई फोटो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंच गई।

उनकी फोटो जाने माने फिल्ममेकर ठाकुर रणबीर सिंह तक पहुंची जिन्होंने डायरेक्टर चेतन आनंद से उनकी मुलाकात करवाई, जो कि देव आनंद के भाई थे। चेतन ने साल 1964 में उन्हें फिल्म हकीकत में कास्ट किया जो कि हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने 6 फिल्मों में काम किया जो कि सभी चेतन आनंद ने डायरेक्ट की थीं। 

चेतन तब तक अपनी पहली पत्नी उमा आनंद और दोनों बेटों केतन और विवेक से अलग हो गए थे। प्रिया वैसे तो उम्र में चेतन से करीब 15 साल छोटी थीं लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और बाद में उन्हें प्यार हो गया। 

चेतन अपनी पत्नी से तो अलग हो गए थे लेकिन उनके दोनों बेटे उनके साथ असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे, जो कि प्रिया को बिलकुल पसंद नहीं करते थे। साल 1997 में चेतन का निधन हो गया और बाद में उनकी वसीहत में पता चला कि उन्होंने अपनी आधी से ज्यादा जायदाद प्रिया के नाम कर दी थी। इस बात से चेतन के दोनों बेटे गुस्से से भर गए और इसी गुस्से में उन्होंने 27 मार्च 2000 को, चेतन आनंद के जूहू स्थित उनके बंगले में प्रिया का कत्ल कर दिया।

इस मामले में केतन और विवेक के अलावा उनके साथ काम करने वाले कर्मचारी माला चौधरी और अशोक चिन्नास्वामी के खिलाफ भी इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की।

End of Article