आशिकी एक्ट्रेस अनु अग्रवाल का छलका दर्द, कहा- ' अफेयर की खबरों से हो गया था बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2020, 07:04 PM IST

Aashiqui Actress Anu Aggrawal: आशिकी की एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। अनु ने बताया कि मीडिया में छपी झूठी खबरों के कारण उनका अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया।

आशिकी एक्ट्रेस अनु अग्रवाल का छलका दर्द, कहा- ' अफेयर की खबरों से हो गया था बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप'

मुंबई. 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी की एक्ट्रेस अनु अग्रवाल काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। अब अनु अग्रवाल ने एक्सीडेंट से लेकर एक्स बॉयफ्रेंड तक अपनी जिंदगी के कई राज खोले हैं। अनु ने बताया कि मीडिया की खबरों के कारण उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें छोड़ दिया था।

पिंकविला से बातचीत में अनु अग्रवाल ने कहा- 'फिल्म सफल होने के बाद मैं मीडिया की प्यारी हो गई थीं। हालांकि, मेरे बारे में काफी खराब बातें भी लिखी जा रही थी। वह मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में भी काफी चीजें कही जा रही थीं।' 

बकौल अनु अग्रवाल- 'मैं बाहर अकेले जाती थीं, मैं सिगरेट पीती हूं, मेरा अफेयर चल रहा है। ऐसे न जाने कई खबरें छापी छाती थी। इन खबरों ने मेरी पर्सनल लाइफ को भी प्रभावित किया। मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे छोड़ दिया। मैंने उससे कहा कि वह मुझे किसी दूसरे लड़के के साथ लिंक कर रहे हैं, मैं क्या कर सकती हूं?'  


महिला पत्रकार ने पूछा था ऐसा सवाल
अनु आगे कहती हैं- 'उन दिनों सोशल मीडिया नहीं हुआ करता था। इसके अलावा हर कोई स्टार नहीं होता। ऐसे में हमें प्रेस पर निर्भर रहना पड़ता था। वो जो भी लिखती थे उसे सही माना जाता था। लेकिन, मैं इन चीजों को मजाक में लेती थीं।' 

अनु अग्रवाल के मुताबिक- 'मुझे याद है कि एक महिला पत्रकार ने मुझसे पूछा था कि क्या मैं लेसबियन हूं, क्योंकि मेरे कई दोस्त गे हैं। मैंने उससे साफ कहा था कि मेरी जिंदगी और मेरी सेक्सुएलिटी केवल मेरी है। इस पर बात करने का हक सिर्फ मेरा है।'

प्यार से उठ गया था विश्वास
अनु अग्रवाल से पूछा गया कि क्या इसके बाद उनका प्यार से विश्वास उठ गया था। इस पर अनु ने कहा- 'हां क्योंकि रिक मुझे अच्छी तरह से जानता था। उसे पता होना चाहिए कि मीडिया मेरे बारे में फालतू की बकवास लिख रही है।'

अनु आगे कहती हैं- 'अगर वो इन सभी चीजों पर विश्वास करता है, तो क्या वह सच में मुझसे प्यार करता है? प्यार क्या है? मैं काफी दुखी हुई थीं और बहुत ज्यादा रोया करते थीं। हां हमारे बीच विश्वास की काफी कमी थी।'

End of Article