Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद हजरत निजामुद्दीन पहुंचीं Arpita, मांगी भाई की सलामती के लिए दुआ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 22, 2024, 04:16 PM IST

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद पूरा परिवार सदमे में है। इस घटना के बाद पुलिस ने एक्टर की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। एक्टर की बहन अर्पिता खान हाल ही में दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन दरगाह पहुंचीं। अर्पिता ने परिवार की सलामती की दुआ मांगी।

सलमान खान (Salman Khan) के घर पर कुछ दिनों पहले फायरिंग हुई थी। एक्टर के घर के बाहर 2 अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था। एक्टर ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस हमले के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एक्टर की बहन अर्पिता उनसे मिलने पहुंची थी। अर्पिता अपने भाई से बेहद प्यार करती हैं। सलमान और अर्पिता एक-दूसरे से शानदार बॉन्ड शेयर करते हैं। अर्पिता हाल ही में हजरत निजामुद्दीन दरगाह पहुंचीं।

अर्पिता कलरफुल सूट में नजर आईं। अर्पिका साइन बोर्ड में मन्नत मांगते हुए दिखाई दे रही हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अर्पिता हजरत निजामुद्दीन अपने परिवार और भाई की सलामती के लिए दुआ करने के लिए पहुंची थीं।

End of Feed