Scoop: Arjun Rampal को मिली साजिद नाडियाडवाला की Housefull 5, पॉपुलर फ्रेंचाइजी में 14 साल बाद करेंगे वापसी

Housefull 5: अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने अपने काम से अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्टर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आ सकते हैं। एक्टर 14 साल बाद इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं। फैंस एक्टर को नए अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Housefull 5: साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में है। इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी के पांचवें पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में है। अब इस फिल्म में अर्जुन रामपाल की एंट्री हो गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे। इस खबर को जानने के बाद फैंस बेहद खुश है। आइए इस खबर के बारे में जानते हैं?

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, एक्टर ने हाउसफुल में बड़े भाई का रोल प्ले किया था। 14 साल बाद एक्टर एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ रहे है। एक्टर को जब साजिद नाडियाडवाला ने स्क्रिप्ट सुनाई तो वो तभी तैयार हो गए। एक्टर फिल्म के साथ जुड़ने के लिए काफी एक्साइटेड है।

End of Feed