बॉलीवुड

लंबे समय के बाद Malaika Arora संग दिखे Arjun Kapoor, उड़ी थीं ब्रेकअप की अफवाह

Malaika Arora-Arjun Kapoor Seen Together: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं। इन अफवाहों पर लगाम लगाने के बाद अब अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को देर रात एक साथ एक ही कार में स्पॉट किया गया है।

Image

Malaika Arora and Arjun Kapoor

Malaika Arora-Arjun Kapoor Seen Together: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने रिलेशनशिप के चलते लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा इवेंट और पार्टी होगी, जिसमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को साथ में ना देखा गया हो। बीते कुछ महीनों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलग होने की खबरों ने सभी फैन्स को हिलाकर रख दिया था। इन ब्रेकअप की अफवाहों के बीच देर रात अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक ही कार में साथ में देखा गया है। दोनों का साथ में वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को अमृता अरोड़ा लदाक के घर से बाहर निकलते देखा गया। इस दौरान ने सफेद शर्ट पहनी थी, वहीं दूसरी ओर अर्जुन कपूर कैप के साथ ब्लैक टी-शर्ट में नजर आए। बता दें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। बहुत कम बार ऐसा हुआ है जब दोनों को अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते हुए देखा गया है।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन अर्जुन अलग हो गए हैं लेकिन उन्होंने अपने इस रिश्ते को दूसरा मौका दिया है। हालांकि उनके अलग होने का कारण यह था कि इसमें से एक अपने इस रिश्ते को अलग स्तर पर ले जाना चाहते थे। एक कथित तौर पर शादी की इच्छा रखता था जबकि दूसरा झिझक रहा था। दिलचस्प बात यह है कि अब दोनों साथ में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article