एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी, दिल खोलकर दी दुआ

Arjun Kapoor Birthday wish for Malaika Arora: अर्जुन कपूर की ये पोस्ट वायरल हो रही है। फैंस दोनों की दोस्ती पर भी बात कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों की बान्डिंग एक अच्छे दोस्त की तरह है। एक्टर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को कैसे विश कर रहे हैं आइए आपको बताते हैं।

Arjun Kapoor Birthday wish for Malaika Arora: बॉलीवुड की आइटम गर्ल 'मुन्नी बदनाम' आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही है। मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) के जन्मदिन पर उनके दोस्त और चाहने वाले जमकर बधाई दे रहे हैं। मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर एक सबसे खास बधाई आई है। जो उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor) ने दी है। अर्जुन कपूर जो कभी मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते में थे, ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच अच्छी बान्डिंग नजर आती है। अर्जुन कपूर ने मलाइका के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। एक्टर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को कैसे विश कर रहे हैं आइए आपको बताते हैं।

Arjun Kapoor Wish for Malaika Arora

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर( Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, :"हमेशा हंसती रहो"। उन्होंने ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पेरिस की धूप में बैठी मलाइका की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की, जिसके बैकग्राउंड में एफिल टॉवर नजर आ रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मलाइका आगे बढ़ते रहो, मुस्कुराते रहो और हमेशा आगे बढ़ते रहो..." अर्जुन कपूर की ये पोस्ट वायरल हो रही है। फैंस दोनों की दोस्ती पर भी बात कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों की बान्डिंग एक अच्छे दोस्त की तरह है।

End of Feed