Arjun-Malaika engagement: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को लम्बे वक्त से डेट कर रहे हैं। शुरुआती दौर में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाकर रखा लेकिन वक्त के साथ इन्होंने लोगों को बता दिया कि ये एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। अर्जुन कपूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को अपने फैमिली फंक्शन्स में लेकर पहुंचने लगे, जिसके बाद यह साफ हो गया कि एक्टर का परिवार भी मलाइका को स्वीकार कर चुका है। अर्जुन-मलाइका के ऐलान-ए-इश्क के बाद से ही लोग इनकी शादी की खुशखबरी सुनने का इंतजार कर रहे हैं। कई बार ऐसी खबरें आईं कि ये दोनों शादी के लिए तैयार हैं लेकिन हर बार ये खबरें अफवाह साबित हुईं। एक बार फिर से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें आग की तरह फैल रही हैं और बताया जा रहा है कि ये दोनों अगले हफ्ते सगाई कर सकते हैं।
ट्रेड एक्सपर्ट उमैर संधू ने अपने एक ट्वीट के जरिए ट्विटर पर खलबली मचा दी है। उमैर संधू ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अर्जुन-मलाइका अगले हफ्ते सगाई कर सकते हैं। उमैर संधू के अनुसार, 'बॉलीवुड से बड़ी ब्रेकिंग सामने आई है, जिसके अनुसार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अगले हफ्ते पेरिस में सगाई कर सकते हैं।'
मलाइका-अर्जुन के रिश्ते से नाखुश है एक्ट्रेस का बेटा अरहान खान
उमैर संधू ने कुछ दिनों पहले एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि मलाइका अरोड़ा का बेटा अरहान खान उनके और अर्जुन कपूर के रिश्ते से नाखुश है। अरहान खान की नाराजगी इस हद तक है कि उसने मां मलाइका अरोड़ा का घर छोड़कर पापा अरबाज खान के साथ शिफ्ट होने का फैसला लिया है। उमैर ने ट्वीट में बताया था कि अरहान खान को मां मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ एक ही घर में नहीं रहना चाहता है, जिस कारण उसने यह फैसला लिया है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि मां मलाइका के सगाई के कदम को अरहान खान स्वीकार कर पाता है या नहीं? वैसे आपको यह जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
