Maliaka Arora-Arjun Kapoor Viral Video: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। ब्रेकअप के खबरों के बीच मलाइका और अर्जुन साथ में दिल्ली में इंडिया काउचर वीक में डिजाइनर कुणाल रावल के शो में नजर आए थे। इस इवेंट से मलाइका और अर्जुन के कई वीडियो सामने आए है। फैशन शो में मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे के अगल-बगल नहीं बैठे थे। लेकिन दोनों फर्स्ट रो में बैठे हुए थे। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Malaika Arora and Arjun Kapoor (credit Pic: Instagram)
वीडियो में अर्जुन अपने फैंस के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस की भीड़ की वजह से एक्ट्रेस रूक जाती हैं। तभी अर्जुन मलाइका के लिए उस पैसेज को क्लियर करवाते हैं। मलाइका वहां से बाहर चली जाती हैं। अर्जुन का ये जेश्चर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
मलाइका की मदद के लिए पहुंचे अर्जुन कपूर
इवेंट में मलाइका व्हाइट को-ऑर्डो सेट में पहुंचीं। एक्ट्रेस इस आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही थीं। अर्जुन ब्लैक सीक्वन शेरवानी और धोती पैंट में हैंडसम लग रहे थे।
मलाइका और राहुल खन्ना थे शो स्टॉपर
डिजाइनर Siddartha Tytler के शो के राहुल खन्ना और मलाइका अरोड़ा शो स्टॉपर थे। एक्ट्रेस ब्लैक लहंगे में बेहद स्टनिंग लग रही थी। रैंप पर मलाइका बेहद कॉन्फिडेंट नजर आईं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं, बात मलाइका और अर्जुन के रिलेशनशिप की करें तो कपल का मई महीने में ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने अभी तक अपने ब्रेकअप को कंफर्म नहीं किया है। साल 2018 में कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था।
