सलमान का भरोसा जीतने के लिए अर्जुन ने की ऐसी हरकत, लोग बोले, 'आ गई अक्ल ठिकाने पर...'

Arjun commented on Tiger 3 teaser: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग मूवी टाइगर 3 (Tiger 3) के टीजर पर कमेंट करके सालों से चली आ रही लड़ाई को खत्म करने की पहल की है। अर्जुन कपूर के इस कदम से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि वो भाईजान की गुड बुक में दोबारा आना चाहते हैं।

Arjun likes Tiger 3 teaser: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बीच चली आ रही कोल्ड वॉर लगभग खत्म होने की कगार पर है। सलमान खान ने ही अर्जुन कपूर को बॉलीवुड में हीरो बनने के लिए प्रेरित किया था और खुद ट्रेनिंग दी थी। जब अर्जुन कपूर स्टार बन गए तब उनका अफेयर सलमान खान की भाभी मलाइका अरोड़ा के साथ शुरू हो गया, जिसके चलते दोनों के बीच दूरियां आ गईं। इन दोनों स्टार्स ने कभी भी एक-दूसरे को लेकर पब्लिक में कुछ नहीं कहा लेकिन हर कोई जानता है कि इनके बीच रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे। हालांकि अब अर्जुन कपूर दोबारा सलमान खान की गुड बुक में आना चाहते हैं, जिसके चलते उन्होंने भाईजान की अपकमिंग मूवी टाइगर 3 के टीजर पर लाइक की बरसात की है।

Salman Arjun

Salman Arjun

Arjun Kapoor ने Salman Khan की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ

जब से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबर सलमान खान को लगी है, तब से ही सलमान खान ने अर्जुन कपूर से मुंह मोड़ा हुआ है। सलमान खान ने तब से ही अर्जुन कपूर से दूरी बना ली है लेकिन अर्जुन कपूर इन दूरियों को खत्म करना चाहते हैं। यही कारण है कि अर्जुन कपूर ने टाइगर 3 के टीजर को लाइक करके भाईजान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। हालांकि अब देखने वाली बात यह होगी कि सलमान खान अपने शागिर्द अर्जुन कपूर से दोबारा दोस्ती करते हैं या नहीं?

End of Feed