Sara Ali Khan को सच में डेट कर रहे हैं Arjun Bajwa, अफवाहें उड़ने के बाद मॉडल ने तोड़ी चुप्पी

Arjun Bajwa on Dating Rumours With Sara Ali Khan: कुछ दिनों अफवाहें उड़ रही थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और मॉडल अर्जुन बजवा (Arjun Bajwa) एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सारा को डेट करने की अफवाहों पर अब अर्जुन बाजवा ने चुप्पी तोड़ दी है।

Arjun Bajwa on Dating Rumours With Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले सारा अली खान की राजस्थान में हॉलिडे एन्जॉय करते हुए कई पिक्स इंटरनेट पर सामने आई थीं। सारा अली खान कई पिक्स इंटरनेट पर वायरल होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वो मॉडल अर्जुन प्रताप बजवा को डेट कर रही हैं। ऐसा इसलिए था क्योंकि दोनों एक्टर्स की लोकेशन राजस्थान ही थी। ऐसे में अब अर्जुन बाजवा (Arjun Bajwa) ने सारा अली खान को डेट करने की खबरों के वायरल होने के बाद चुप्पी तोड़ दी है।

Arjun Bajwa on Dating Rumours With Sara Ali Khan

सारा अली खान संग रिश्ते में होने की अफवाहों पर बोले अर्जुन बाजवा

अर्जुन बजवा ने सारा अली खान संग रिलेशनशिप में होने की अफवाहों पर वरिंदर चावला को टीम को रिएक्शन देते हुए कहा, 'लोगों को जो भी लिखना है, वे लिखेंगे क्योंकि यह उनका काम है।' अर्जुन के इस जवाब से अभी तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि वो सारा अली खान को डेट नहीं कर रहे हैं। इस समय अर्जुन बजवा अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।

End of Feed