'Bol Bachchan' के बाद 10 सालों तक काम के तरसती रहीं Archana Puran Singh, किया बड़ा खुलासा

Archana Puran Singh on No Work: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि फिल्म 'बोल बच्चन' के बाद उन्हें 10 सालों तक काम नहीं मिला था।

Archana Puran Singh on No Work: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रहीं अर्चन पूरन सिंह काफी सालों से मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में नजर आ रही हैं। इस शो में अर्चना पूरन सिंह को दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। कॉमेडी शो का हिस्सा बनने से पहले अर्चना पूरन सिंह ने कई बॉलीवुड मूवीज और टीवी शोज में काम किया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि रोहित शेट्टी की फिल्म 'बोल बच्चन' करने के बाद उन्हें लगभग 10 सालों तक कोई ऑफर नहीं आया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद इस हसीना को डेट कर रहे हैं Arjun Kapoor !! वायरल हुई फोटो)

Archana Puran Singh on No Work

10 सालों तक अर्चना पूरन सिंह के पास नहीं था काम

News18 से बात करते हुए अर्चना पूरन सिंह ने कहा, 'मुझे ब्रांड एंडोर्समेंट के ऑफर तो मिलते हैं लेकिन फिल्मों नहीं मिल रही थीं। 'टोस्टर' के बाद भी मेरे पास ऑफरों की बाढ़ नहीं आई। कुछ दिन पहले मैंने एक फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया। वजह ये थी कि मुझे वो रोल पसंद नहीं आया। अभी अच्छे रोल नहीं मिल रहे हैं। सभी फिल्ममेकर्स से बस कहना चाहती हूं कि मुझे काम करना है लेकिन हमारा इंडस्ट्री कुछ अलग ही है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Salman Khan ने वायरल वीडियो पर दिया रिएक्शन, बोले, 'आप लोगों की तबियत...')

अर्चना पूरन सिंह ने आगे कहा कि 'बोल बच्चन' रिलीज होने एक बाद उन्हें 10 सालों तक काम नहीं मिला था। भले ही यह फिल्म सुपरहिट रही थी। ट्रेड एनालिस्ट्स एक्ट्रेस को फोन करके कहते थे कि अब उनके पास ऑफरों की बाढ़ आ जाएगी। 10 सालों तक अर्चना पूरन सिंह को कोई फिल्में ऑफर नहीं कर रहा था। इतना ही नहीं फिल्में ना मिलने के बाद अर्चना ने कई टीवी शोज में भी काम किया था। अर्चना पूरन सिंह को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'टोस्टर' में देखा गया था।

End of Feed