अरबाज खान और शूरा खान शादी के बाद से ही काफी चर्चा में हैं। शादी के बाद से ही दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी। यह एक निजी आयोजन था। जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल थे। शादी के बाद दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं। हाल ही में शूरा खान ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स से सवाल-जवाब के सेशन में अपने और अरबाज खान के उम्र फासले में कुछ बात कही हैं।
एक यूजर्स ने शूरा से उनकी और अरबाज की उम्र में अंतर पूछा, जिसके जवाब में शूरा ने कहा, उम्र बस एक नंबर है। साथ ही कहा कि अरबाज खान की लम्बाई 5.10 फुट है और मेरी 5.1 फुट है और उम्र तो बस एक नंबर है। शूरा ने सवाल का आधा अधूरा उत्तर दिया, उन्होंने लंबाई और उम्र का अंतर बताया, लेकिन अपनी उम्र नहीं बताई।
पहली डेट के बाद लिया था शादी का निर्णय
जानकारी के अनुसार, अरबाज खान की उम्र 56 साल है और शूरा खान की उम्र 35 साल है। शूरा एक स्टाइलिस्ट हैं। शूरा खान ने स्वयं स्वीकार किया कि अरबाज ने पहले ही उन्हें प्रपोज किया था और उनकी पहली डेट इतनी अच्छी थी, इसलिए उन्होंने शादी का निर्णय लिया था।
कब हुईं थी शादी
अरबाज खान ने शूरा खान के साथ दूसरी शादी की है। दोनों की शादी 24 दिसंबर 2023 को हुई थी। इन दोनों के बीच लगभग 21 वर्षों का अंतर है। इस कारण दोनों को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। अरबाज खान की पहली शादी मलाइका अरोड़ा के साथ हुई थी, लेकिन 19 साल के बाद दोनों अलग हो गए थे।
