Arbaaz Kha UNFOLLOWS Ex-Wife Malaika Arora: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने हाल ही में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान (Sshura Khan) के साथ 24 दिसंबर को दूसरी शादी रचाई। ये पूरा फंक्शन मुंबई में स्थित अरबाज खान की बहन अर्पिता खान के घर पर हुआ था। अरबाज और शूरा खान की शादी पूरी फैमिली के साथ-साथ रवीना टंडन, सुनील शेट्टी और राशा थडानी सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स नजर आए थे। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक शूरा खान संग निकाह पढ़ने के बाद अब अरबाज खान ने एक्स-वाइफ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इस खबर पर फैन्स के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।
अरबाज खान की पहली शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से हुई थी। लगभग 18 सालों तक साथ रहने के बाद अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज खान ने दूसरी शादी करते ही मलाइका अरोड़ा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि मलाइका अरोड़ा एन अभी तक अरबाज को फॉलो किया हुआ है। कई लोगों ने इस खबर पर रिएक्ट करते हुए कहा कि यह तो एक दिन होना ही था।
मलाइका अरोड़ा की बात करें तो अरबाज खान से तलाक लेने के बाद एक्ट्रेस लंबे समय से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं। बीते 4 सालों से अरबाज और मलाइका एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं। दूसरी शादी को लेकर मलाइका अरोड़ा ने भी बयान देते हुए कहा था कि अगर कोई मुझसे पूछेगा तो मैं 100% शादी करूंगी।
