Arbaaz Khan ने कबूला शूरा से शादी कर आया जिंदगी में बदलाव, कहा 'मीडिया के आगे भी अब'...

Arbaaz Khan Life After Marrying shura khan: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने इसी साल शूरा खान से दूसरी शादी की थी। ऐसे में एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया की शादी के बाद उनमें काफी अच्छे बदलाव आएं हैं।

Arbaaz Khan Life After Marrying shura khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। सिर्फ यही नहीं इसी साल के शुरुआत में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान संग दूसरी शादी राचाई थी। अक्सर दोनों को पेप्स के सामने कपल गोल देते हुए नजर आते हैं। ऐसे में अब खुद अरबाज खान ने बताया की शादी के बाद उनमें क्या बदलाव आएं हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर अरबाज का क्या कहना है।

Arbaaz Khan Life After Marrying shura khan

न्यूज 18 से बात करते हुए अरबाज खान (Arbaaz Khan) पैपराजी को लेकर बताया की शूरा के साथ उनकी शादी ने उन्हें पापराज़ी के साथ और ज्यादा मिलनसार बना दिया है। सिर्फ यही नहीं अब वह पेप्स के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं और समय बिताते हैं। साथ ही ये भी बताया की शुरू में वह पापराज़ी से थोड़ा खुश नहीं थे, यह सोचकर कि जब वह अपने पर्सनल जगह पर होंगे तो वे उन्हें पकड़ लेंगे। पेपस की अब संख्या बढ़ रही है तो अब आप किसी से छुप नहीं सकते हैं, मैं यह नहीं कहूंगा कि मुझे उनसे नफरत थी, लेकिन जब तक मेरा दिन अच्छा नहीं गुजर रहा था, तब तक मैं मिलनसार भी नहीं था।''

End of Feed