AR Rahman Gets Hospitalised: म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर को बहुत ज्यादा बेचैनी महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अब उनका इलाज विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा किया जा रहा है। हाल ही में उनकी पूर्व पत्नी सायरा बानो की सर्जरी हुई थी।
AR Rahman
58 साल के म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान को सीने में दर्द के बाद 16 मार्च यानी रविवार की सुबह चेन्नई के ग्रीम्स रोड स्थित के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार म्यूजिक डायरेक्टर को उन्हें सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ईसीजी और इकोकार्डियोग्राम सहित अन्य टेस्ट किए है। ऑस्कर विजेता की देखरेख विशेषज्ञों की एक टीम कर रही है।
शादी के 29 साल बाद अलग हुए कपल
एआर रहमान और सायरा बानो ने 1995 में निकाह किया था। फैंस कपल की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। कपल के तीन बच्चे हैं, दो बेटियां- खतीजा और रहीमा और एक बेटा जिसका नाम अमीन रहमान है। ये कपल कुछ दिनों पहले अपने तलाक की खबरों को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए थे। 19 नवंबर, 2024 को एआर रहमान और सायरा बानो ने शादी के 29 साल बाद अलग होने का फैसला लिया।
इन फिल्मों में सुनाई देगी मधुर आवाज
एआर रहमान इस साल तमिल फिल्म कधलीका नेरामिल्लई और छावा में जबरदस्त गाना गाए हैं। म्यूजिक डायरेक्टर के पास कई भाषाओं में कई प्रोजेक्ट हैं। वह मणिरत्नम द्वारा निर्देशित और कमल हसन की ठग लाइफ की रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म 10 जून 2025 को रिलीज हो सकती है। एआर रहमान के पास अभी लिस्ट में लाहौर 1947, तेरे इश्क में, रामायण सीरीज, राम चरण की आरसी 16 और गांधी टॉक्स जैसी फिल्म है।
