AP Dhillon after Firing Case: पॉपुलर सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) इन दिनों चर्चा में हैं। बीती शाम एपी को लेकर ये खबर सामने आई हैं, उनके कनाडा वाले घर पर गोलियां चली हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद इंटरनेट पर हलचल तेज हो गई। फिर कुछ समय बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ले ली। सोशल मीडिया पर एक नोट सामने आया, जिसमें एपी ढिल्लों और सलमान खान का जिक्र था। लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से रोहित गोदरा ने गोलीबारी की जिम्मेदारी एपी ढिल्लों को धमकी दी। इस बीच एपी ढिल्लों का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस घटना पर चुप्पी तोड़ी है।
एपी ढिल्लों ने शेयर किया वीडियो
पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वो बिल्कुल ठीक है। उन्होंने कहा, 'मैं अब सेफ हूं। मेरे लोग भी सुरक्षित हैं। इस मुश्किल वक्त में जिन्होंने भी मेरे से संपर्क करने की कोशिश की और हालचाल जानने का प्रयास किया, उन सभी को शुक्रिया। आपका साथ मेरे लिए बहुत मायने रखता है। शांति बनाए रखिए। आप सभी को मेरी तरफ बहुत प्यार।' एपी ढल्लों के इस स्टोरी पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कई लोग इस बात से खुश है कि इस हमले में एपी को कोई नुकसान नहीं हुआ तो वहीं कई लोग उनसे ये पूछ रहे है कि भाई गोली कैसे चल गई।
क्या है मामला
दरअसल, हाल ही में एपी ढिल्लों का एक गाना ओल्ड मनी सामने आया था, जिसमें सलमान खान भी नजर आए थे। इस गाने में सलमान को देख लॉरेंस बिश्नोई का पारा हाई हो गया, जिस वजह से गैंग ने एपी के घर हमला कर दिया। बता दें कि इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी। इसे लेकर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया था और सारे अपराधियों को पकड़ लिया।
