Anushka Sharma के पति Virat Kohli ने लाइक की जर्मन व्लॉगर की तस्वीर, यूजर्स ने कहा- 'भाभी जी आप नाराज मत होना'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 17, 2026, 02:45 PM IST

Virat Kohli Instagram Controversy: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के पति विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। अवनीत कौर के बाद विराट कोहली ने जर्मन व्लॉगर की तस्वीर को लाइक किया है।

Virat Kohli Instagram Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के पति विराट कोहली (Virat Kohli) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने रहते हैं। विराट कोहली की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं। विराट कोहली की इन तस्वीरों और वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन कभी-कभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा हो जाता है कि लोग हैरान हो जाते हैं। कुछ दिनों पहले विराट कोहली के इंस्टाग्राम हैंडल से अवनीत कौर की फोटो को लाइक किया गया था। इस खबर ने पूरा सोशल मीडिया हिला दिया था। अब इन सब के बीच विराट कोहली के इंस्टाग्राम हैंडल से एक जर्मन व्लॉगर की तस्वीर लाइक की गई है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें:8 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाका करेंगी अनुष्का शर्मा!! इस सुपरस्टार संग नजर आएंगी विराट कोहली की वाइफ)

Virat Kohli Instagram Controversy

विराट ने लाइक की जर्मन व्लॉगर की तस्वीर (Pic Credit: Virat Kohli And LizLaz Instagram)

विराट ने लाइक की जर्मन व्लॉगर की तस्वीर

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह विराट कोहली का इंस्टाग्राम हैंडल है। अवनीत कौर के मामले के बाद अब विराट कोहली एक और विवाद में फंस गए हैं। इस बार उन्होंने जर्मन व्लॉगर लेजला (Lejla) की एक पुरानी फोटो को लाइक कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि यह लाइक इसी साल 30 जनवरी की पोस्ट पर किया गया है। फोटो में लेजला स्काई ब्लू रंग की आकर्षक वन-पीस ड्रेस पहने हुए पोज दे रही हैं। इसके बाद से इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें:Fact Check: अनुष्का शर्मा ने नहीं साइन की अल्लू अर्जुन की 500 करोड़ी मूवी)

विराट ने लाइक की जर्मन व्लॉगर की तस्वीर (Pic Credit: Virat Kohli And LizLaz Instagram)

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

जर्मन व्लॉगर की तस्वीर पर विराट कोहली का लाइक आने के बाद हर तरफ इसको लेकर हलचल मच गई है। अब सोशल मीडिया यूजर्स ने इसको लेकर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए अनुष्का शर्मा को लेकर लिखा कि 'भाभी जी आप नाराज मत होना', इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा कि 'लगता है गलती से लाइक हो गया है।'

End of Feed