बॉलीवुड

बेटे अकाय और बेटी वामीका ने फाडर्स डे पर विराट कोहली के लिए बनाया सुन्दर कार्ड, तस्वीर देख भर आएगा दिल

Vamika And Akaay Surprise Virat Kohli With Hand-Painted Card: अनुष्का शर्मा ने साझा किया कि कैसे उनके बच्चों, वामिका और अकाय ने फादर्स डे के अवसर पर विराट कोहली को शुभकामनाएं दीं। आइए पूरी रिपोर्ट अपर एक नजर डालते हैं।

Image

Vamika And Akaay Surprise Virat Kohli With Hand-Painted Card

Vamika And Akaay Surprise Virat Kohli With Hand-Painted Card: बॉलीवुड अभिनेत्री, अनुष्का शर्मा अपने बच्चों, वामिका कोहली और अकाय कोहली के पालन-पोषण में व्यस्त हैं। साथ ही अभिनेत्री और उनके क्रिकेटर-पति, विराट कोहली ने अपने बच्चों को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखने का फैसला भी किया हुआ है। अब आज जब विराट दो बच्चों के पिता के रूप में अपना पहला फादर्स डे मना रहे थे, तो बच्चों ने उन्हें हाथ से बना कार्ड देकर सरप्राइज दिया है। आइए पूरी रिपोर्ट अपर एक नजर डालते हैं।

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया कि कैसे उनके बच्चों, वामिका और अकाय ने अपने डैडी को फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया हैंडल पर वामिका और अकाय के हाथ से बने कार्ड की तस्वीर पोस्ट की। बच्चों ने अपने पैरों के निशान पेंट किए और दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, "हैप्पी फादर्स डे।" लिखा। इसके साथ ही, अनुष्का ने एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा और बताया कि विराट कितनी सारी चीजों में अच्छे हैं। उन्होंने लिखा "एक व्यक्ति इतनी सारी चीजों में इतना अच्छा कैसे हो सकता है!"

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे की तारीफ करते हैं, जिससे उनके बीच का मज़बूत रिश्ता और आपसी सम्मान झलकता है। उदाहरण के लिए, एक बार बातचीत में, विराट ने कहा, "अनुष्का मेरे जीवन में बहुत बड़ा प्रभाव रही हैं। उन्होंने मुझे अधिक धैर्यवान बनाया है और एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मेरी मदद की है।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article