चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फिनाले से पहले अनुष्का शर्मा ने शेयर की फूलों से भरी तस्वीर, सातवें आसमान पर दिखी एक्ट्रेस की खुशी

Anushka Sharma Latest Pic Before Final Match: वुमन्स डे के मौके पर अनुष्का शर्मा ने खुद को गले लगाते हुए पोस्ट शेयर की। खुशी में गुलाबों के फूलों के बीच अनुष्का शर्मा बेहद हैप्पी लग रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं ।

Anushka Sharma Latest Pic Before Final Match: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। कल रात उन्होंने अपने अंदाज में वुमन्स डे की बधाई देते हुए तस्वीरें शेयर की। अनुष्का की इस लेटेस्ट पोस्ट को फैंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह फाइनल मैच से पहले बहुत खुश नजर आ रही हैं। आइए अनुष्का की इन तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

Anushka Sharma Latest Pic Before Final Match

अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो के साथ एक क्यूट वीडियो भी है। व्हाइट टॉप और डेनिम जीन्स में अनुष्का शर्मा गुलाबों से सजे हुए फ्लोर पर खड़ी है, उनके पीछे से लाइट पड़ रही है जिससे लग रहा है कि अनुष्का शर्मा गुलाबों के गार्डन में खड़ी हुई है। वीडियो में अभिनेत्री खुशी से हाथ फैलाकर खुद को गले लगा रही है। अनुष्का की इस पोस्ट पर फैंस तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। यूजर इस खुशी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फिनाले से जोड़कर देख रहे हैं। आज मैच का फाइनल है जिसमें टीम इंडिया का मुकाबला न्यू जीलैंड की टीम से होने वाला है। फैंस का कहना है कि यह जीत से पहले की खुशी है।

End of Feed