बॉलीवुड

Jee le Zara को Anushka Sharma ने सच में मारी लात!!! सच्चाई सामने आने पर पता चली अंदर की बात

Jee le Zara is not rejected by Anushka Sharma : कुछ समय पहले आई खबर के अनुसार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म जी ले जरा से मुँह फेर लिया है। जिसके बाद उनका रोल अनुष्का शर्मा को ऑफर किया गया था। अनुष्का शर्मा ने वाकई में फिल्म को रिजेक्ट किया या कोई और बात थी। आइए जानते हैं क्या है सच्चाई

Image

Anushka Sharma in Jee le Zara Update

Jee le Zara is not rejected by Anushka Sharma : बॉलीवुड डायरेक्टर फरहान अख़्तर( Farhan Akhtar) की अपकमिंग फ़िल्म जी ले जरा को लेकर लगातार बज बना हुआ है। आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना स्टार मूवी का जहां फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं फिल्म की कास्ट को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। कुछ समय आई खबर के अनुसार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) ने इस फिल्म से मुँह फेर लिया है। जिसके बाद उनका रोल अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) को ऑफर किया गया था, लेकिन अनुष्का ने भी फिल्म करने से साफ इनकार कर दिया । खबर थी की वह प्रियंका चोपड़ा की ठुकराई हुई फिल्म नहीं करना चाहती। अब इन खबरों की पुष्टि करते हुए सच्चाई सामने आई है कि अनुष्का शर्मा ने वाकई में फिल्म को रिजेक्ट किया या कोई और बात थी। आइए जानते हैं क्या है सच्चाई

फिल्मी जगत के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बस एक अफवाह है। अनुष्का को फरहान अख़्तर की फिल्म 'जी ले जरा' के लिए अप्रोच नहीं किया गया था। मिली जानकारी कर अनुसार अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) को किसी ने फिल्म का ऑफर नहीं दिया है और तो और प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) ने भी फिल्म को रिजेक्ट नहीं किया है । ये खबरें महज एक अफवाह थी। गौरतलब है कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पहले ही साफ कर चुकीं हैं कि वह अपनी बेटी वामिका के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताना चाहती हैं।वह फिल्मों से दूर अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। हालाँकि अनुष्का जल्द ही 'चकदा एक्सप्रेस' मूवी में नजर आने वाली हैं।

कब रिलीज होगी जी ले जरा

आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना स्टार मूवी जी ले जरा की शूटिंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। शूटिंग में देरी की वजह फरहान अख़्तर की फिल्म 'डॉन 3' मानी जा रही है। क्योंकि वे इन दिनों डॉन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके खत्म होने के बाद ही 'जी ले जरा' शुरू कर दी जाएगी।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article