होम्योपैथी को सपोर्ट करना Anushka Sharma को पड़ा भारी, लोगों ने लगा दी क्लास

Anushka Sharma Post: अनुष्का शर्मा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्ट की वजह से अनुष्का को लोग ट्रोल कर रहे हैं।

Anushka Sharma Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों चर्चा में हुई हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा अपने पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ प्रेमानंद महाराज जी के दरबार पहुंची थीं। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच अनुष्का शर्मा का एक और पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्ट की वजह से अनुष्का को लोग ट्रोल कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें-Anushka Sharma ने किया विराट कोहली के माथे पर KISS, मनाया RCB की जीत का जश्न)

anushka sharma post

अनुष्का शर्मा हुई ट्रोल (pic credit-instagram)

ट्रोल हो रही हैं अनुष्का शर्मा (pic credit-instagram)

ट्रोल हो रही हैं अनुष्का शर्मा

होम्योपैथी को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है। कई डॉक्टर ये मानते हैं कि इसके असर के पक्ष में मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं हालांकि, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा होम्योपैथी पर भरोसा करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर मशहूर होम्योपैथिक डॉक्टर राजन सांकरण की तारीफ करते हुए कहा कि होम्योपैथी ने उनकी जिंदगी में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने लिखा कि स्वास्थ्य और बेहतर लाइफ स्टाइल को समझने में डॉक्टर राजन सांकरण का बड़ा योगदान रहा है।

End of Feed