बेटे अकाय को जन्म देने के बाद पहली बार नजर आईं Anushka Sharma, Virat Kohli की टीम RCB के साथ मनाया जन्मदिन

Anushka Sharma Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 35 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस ने बीती रात अपने पति विराट कोहली और आईपीएल टीम RCB के कुछ प्लेयर्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

Anushka Sharma Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) 35 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस ने बीती रात अपने पति विराट कोहली (Virat Kohli) और आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कुछ प्लेयर्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। अनुष्का शर्मा ने इसी साल अपने बेटे अकाय कोहली का जन्म दिया है। जिसकी घोषणा विराट और अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर की थी। अकाय के जन्म के बाद से अभी तक अनुष्का शर्मा ने अपनी कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की थी और न ही एक्ट्रेस किसी पब्लिक इवेंट में शामिल हुई थीं।

End of Feed