Ajinkya Deo's To Be Cast in Ramayana: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) की शूटिंग शुरू कर दी है। कुछ दिनों पहले फिल्म 'रामायण' के सेट से लारा दत्ता और अरुण गोविल की पिक्स लीक हुई थी। इसके बाद हाल ही में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की भी 'रामायण' के सेट कई फोटोज सामने आई थीं। इन पिक्स ने फैन्स की बेताबी को और बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं मेकर्स आए दिन 'रामायण' में नए-नए एक्टर्स की कास्टिंग करने में लगे हुए हैं। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब फिल्म 'रामायण' में अजिंक्य देओ की एंट्री होती नजर आ रही है।
रणबीर कपूर की 'रामायण' मिलने पर अजिंक्य देओ ने अपना उत्साह जाहिर करते हुए सेल्फी साझा की है। हालांकि अजिंक्य ने फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं शेयर की हैं लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह हाल ही में कपूर परिवार के साथ काफी काम कर रहे हैं। अजिंक्य ने जो फोटो शेयर की है उसमें रणबीर कपूर कैजुअल ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं।
अजिंक्य देओ () ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'फोटो के बारे करूं तो मैं रणबीर कपूर के साथ 'रामायण' का हिस्सा बनने के लिए बेताब हू। यह साल काफी शानदार है। इससे पहले मैंने नीति सिंह कपूर मैम और करिश्मा कपूर के साथ एक वेब सीरीज की और अब रणबीर कपूर के साथ काम करूंगा।'
