Anushka Sharma Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) 35 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस ने बीती रात अपने पति विराट कोहली (Virat Kohli) और आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कुछ प्लेयर्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। अनुष्का शर्मा ने इसी साल अपने बेटे अकाय कोहली का जन्म दिया है। जिसकी घोषणा विराट और अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर की थी। अकाय के जन्म के बाद से अभी तक अनुष्का शर्मा ने अपनी कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की थी और न ही एक्ट्रेस किसी पब्लिक इवेंट में शामिल हुई थीं।
इस बीच अब एक्ट्रेस की एक इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो यकीनन लास्ट नाइट के बर्थडे सेलिब्रेशन की ही है। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
अनुष्का ने ऐसे मनाया अपना 35वां जन्मदिन
IPL टीम RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अच्छे लोगों के साथ अच्छा समय।' जिसको अनुष्का शर्मा ने अपनी स्टोरी पर रीपोस्ट किया है। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, फॉफ डु प्लेसिस और मैक्सवेल नजर आ रहे हैं। सभी लोग एक साथ बर्थडे डिनर पर हैं और अनुष्का को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच भी की नजरें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी पर चली गई हैं।
