लंदन में बेटे संग स्पॉट हुए Anushka Sharma और Virat Kohli, बिल्कुल मिस ना करें अकाय की क्यूट झलक!!

Anushka Sharma -Virat Kohli With Son Aakay: अनुष्का और विराट अपने बच्चों के साथ लंदन में रह रहे हैं। कपल अपने बच्चों को लोगों से दूर रखना चाहते हैं। कपल को हाल ही में लंदन की सड़क पर बेटे के साथ स्पॉट किया गया। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Anushka Sharma -Virat Kohli With Son Aakay: बॉलीवुड के पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। कपल अपने बच्चों के साथ लंदन में रह रहा है। कपल अपने बच्चों को पब्लिक से दूर रखना चाहता है। कपल का हाल ही में वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अनुष्का और विराट अपने बेटे अकाय के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14 से बाहर हुईं शिल्पा शिंदे, अधूरा रह गया विजेता बनने का सपना

anushka virat

Anushka Sharma and Virat Kohli (credit Pic: Instagram)

वीडियो में कपल साइड वॉक पर खड़े हुए नजर आ रहा है ताकि ट्रैफिक रुकने पर चल सके। इस दौरान विराट अनुष्का के पीछे खड़े नजर आ रहे है। अनुष्का बेटे अकाय को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। विराट भी कैजुअल आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। विराट को समझ आता है कि कोई उन्हें शूट कर रहा है। विराट अजीब सा लुक देते हुए अनुष्का को इस बारे में जानकारी देते हैं। दोनों फिर कैमरे के दूसरी तरफ देखने लगते हैं। विराट और अनुष्का के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

End of Feed