Anushka- Virat on Dinner Date: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) इन दिनों बेंगलुरु में पति विराट कोहली ( Virat Kohli) के साथ डिनर डेट एन्जॉय करती नजर आ रही है। एक रेस्टोरेंट के अंदर की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में, अनुष्का ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए विराट के कंधे पर अपना हाथ रखा। आइए आपको दिखाते हैं स्टार कपल की ये प्यारी सी तस्वीरें
आउटिंग के लिए अनुष्का ने ब्लैक फ्लोरल टॉप और मैचिंग पैंट पहना हुआ था , जबकि विराट ने ट्राउजर के साथ ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को स्पोर्टी कैप से पूरा किया। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है अनुष्का और विराट को रेस्तरां के स्टाफ सदस्यों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि एक हफ्ते पहले, अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ अपने बेटे अकाय का स्वागत करने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं थी । वहीं अनुष्का ने 1 मई को अपना 36वां जन्मदिन मनाया था । अनुष्का अपने जन्मदिन के लिए बेंगलुरु में थीं और उन्होंने एक छोटी सी पार्टी भी रखी थी।
विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनुष्का के नाम वाले मेनू की एक तस्वीर साझा की। कवर पर लिखा है, "अनुष्का का जश्न मना रहा हूं।" तस्वीर शेयर करते हुए विराट ने लिखा, 'पिछली रात अविश्वसनीय भोजन अनुभव के लिए धन्यवाद, (शेफ) मनु चंद्रा। हमारे जीवन के सर्वोत्तम भोजन अनुभवों में से एक ।'' इस बीच, फाफ डु प्लेसिस ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें अनुष्का अपने दोस्तों के साथ पोज देते हुए विराट को गले लगाती नजर आईं।
