बॉलीवुड

Anurag Kashyap को कैसी लगी Merry Christmas, देखें Katrina-Vijay की एक्टिंग को देख क्या बोल डाले डायरेक्टर

Anurag Kashyap Review Merry Christmas : हाल ही में बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप( Anurag Kashayp) ने कैटरीना-विजय की फिल्म पर अपना बयान दिया है। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने श्रीराम राघवन के निर्देशन की सराहना की है।

Image

Anurag Kashyap Review Merry Christmas

Anurag Kashyap Review Merry Christmas : कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) -विजय सेतुपति ( Vijay Sethupathi) की फिल्म "मैरी क्रिसमस" इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म का फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक हर कोई फिल्म के बारे में अपने रिव्यू दे रहा है। अभी हाल ही में बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप( Anurag Kashayp) ने कैटरीना-विजय की फिल्म पर अपना बयान दिया है। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने श्रीराम राघवन के निर्देशन की सराहना की है।

अनुराग कश्यप ने श्रीराम राघवन ( Sriram Raghvan) की फिल्म "मैरी क्रिसमस" देखी और उसके बारे में अपना रिव्यू दिया है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा है मुझे यह फिल्म पसंद है.. श्रीराम राघवन कभी भी सुरक्षित खेलना नहीं जानता है और इस बार यह एक बनी-बनाई हिचकियन प्रेम कहानी बन गई है जिसमें दो कलाकार अलग-अलग संस्कृतियों से हैं और वे क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक साथ आ रहे हैं। वह फिर से नई चीजें करता है और शानदार लाभ के साथ धीमी गति से काम करता है। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति दोनों इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल लेकर आए हैं। इसके अलावा संजय कपूर , विनय पाठक और अश्विनी भी । इसे एक बार जरूर आजमाएं और जरूर देखें। आपको ऐसा करते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने डायरेक्टर के बारे में कहा कि श्रीराम राघवन में सिनेमा कूट-कूटकर भरा है, वह सिनेमा से बेहद प्यार करते हैं।

मैरी क्रिसमस( Merry Christmas) के बारे में बात करें तो क्राइम थ्रिलर प्रेमियों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। फिल्म के डायरेक्शन से लेकर म्यूजिक तक हर चीज फैंस को पसंद आ रही है। वहीं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 12 जनवरी शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने अब तक 5 करोड़ तक की कमाई कर ली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article