Animal के सपोर्ट में उतरे Anurag Kashyap, Sandeep Reddy को गले लगाकर लोगों के मुंह पर मारा तमाचा

Anurag Kashyap Share Pic with Sandeep Reddy : हाल ही में संदीप के साथ अनुराग ने फोटो शेयर करते हुए एनिमल के बारे में नई बात बोल डाली जिसके बाद से हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। लोगों ने उन्हें एक-जैसा कहकर बुलाया तो किसी ने उनकी सरहाना भी की। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Anurag Kashyap Share Pic with Sandeep Reddy: हाल ही में रिलीज हुई संदीप रेड्डी वंगा( Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म एनिमल( Animal) ने जितनी कमाई की उससे अधिक आलोचना का सामना किया। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक कई लोगों ने रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) की एनिमल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वहीं डायरेक्टर संदीप ने भी कई बार अपना पक्ष किया। अब उनकी तरफ से डायरेक्टर अनुराग कश्यप( Anurag Kashyap) ने नया बयान दिया है। हाल ही में संदीप के साथ अनुराग ने फोटो शेयर करते हुए एनिमल के बारे में नई बात बोल डाली जिसके बाद से हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Anurag Kashyap Share Pic with Sandeep Reddy

अनुराग कश्यप( Anurag kashyap) ने अपने इंस्टाग्राम पर एनिमल( Animal) के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा( Sandeep Reddy Vanga) के साथ बिताई एक शाम के पलों को साझा किया। उन्होंने कैप्शन लिखते हुए वांगा के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की, "संदीप.वांगा के साथ मैंने आज एक शानदार शाम बिताई। इस समय जिन्हें सबसे ज्यादा गलत समझा गया, आलोचना की गई और निंदा की गई फिल्म के निर्माता । मेरे लिए वह सबसे ईमानदारऔर एक प्यारे इंसान हैं और मुझे फर्क नहीं पड़ता की उनके बारे में लोग क्या सोचते हैं । मैं उस आदमी से मिलना चाहता था और मेरे पास सवाल थे और मैंने उससे उसकी फिल्म के बारे में जो भी पूछा, उसने हर बात का जवाब दिया जो मैंने वास्तव में दो बार देखी थी।''

End of Feed