बॉलीवुड

'वो इतना हसीन पहले कभी नहीं लगा'- SRK को Pathaan में देख फिदा हुए अनुराग कश्यप

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 25, 2023, 05:10 PM IST

Anurag Kashyap watched SRK Film Pathaan first day first show: पठान फिल्म देखकर फैंस ने तो शानदार रिएक्शन दिए हैं इसके साथ ही इस फिल्म ने क्रिटिक्स से भी खूब तारीफें पाई हैं। ऐसी उम्मीदें हैं कि शाहरुख खान की पठान पहले दिन लगभग 50 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी।

Image

Anurag kashyap and Shah rukh khan

Anurag Kashyap on Shah Rukh Khan performance in Pathaan: पठान की तारीफें हर तरह हो रही हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ने सोशल मीडिया पर सुनामी ला दी है। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप भी अभिनेता शाहरुख खान की हालिया रिलीज पठान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अनुराग कश्यप, अभिनेता करण मेहता के साथ फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए थे। उन्होंने फिल्म देखने के बाद शाहरुख की फिल्म को 'खतरनाक' कहा है।

पठान बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिल्म से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग देने की उम्मीद है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में हैं। अनुराग कश्यप ने अब सिनेमा हॉल के बाहर आकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुंबई में शो देखने गए थे अनुराग कश्यप ने कहा, 'शाहरुख खान इतना हसीन, इतना सुंदर पहले कभी नहीं लगा। तो हम तो उसको देखने आए थे और दिल खुश हो गया। इतना खतरनाक एक्शन है, शाहरुख के लिए पहली बार ऐसा रोल है। मुझे नहीं लगता उन्होंने इस तरह का एक्शन पहले किया है। क्या बॉडी बनाई है। मुझे नहीं लगता कि हले ऐसा कुछ किया है।'

अनुराग की फिल्म 'लगभग प्यार विद डीजे मोहब्बत' में नजर आए करण मेहता भी फिल्म देखने के बाद काफी खुश नजर आए। पठान को अनिल कपूर, विशाल ददलानी, सुनील ग्रोवर सहित फिल्म इंडस्ट्री से कई लोगों का समर्थन मिल रहा है। पठान के प्रशंसकों में आलिया भट्ट भी शामिल हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, 'Tbh कभी भी फिल्म के लिए इतना उत्साहित नहीं था।'

फिल्म देखकर फैंस ने तो शानदार रिएक्शन दिए हैं इसके साथ ही इस फिल्म ने क्रिटिक्स से भी खूब तारीफें पाई हैं। शाहरुख खान की पठान पहले दिन लगभग 50 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी। फिल्म पठान ने एडवांस बुकिंग के जरिए अपने खाते में 40 करोड़ रुपये जोड़ लिए थे। फिल्म से स्क्रीन काउंट्स में हुए इजाफे से भी पठान की कमाई में उछाल आएगी।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article