Exclusive Anurag Basu: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प( Donald Trump) ने जब से फिल्म इंडस्ट्री पर 100% टैरिफ लगाने की बात कही है, तभी से हर जगह माहौल गरम है। उनके इस बयान के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में हलचल बढ़ गई है। डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से इंडस्ट्री पर क्या असर पड़ेगा और क्या नहीं, इसपर चर्चा तेज होने लगी है। फिल्म निर्माता से लेकर प्रोडक्शन हाउस तक, हर कोई इसे अपने तरीके से देख रहा है। विदेशों में रहने वाले इंडियन सिनेमा के फैंस के लिए टिकटें महंगी हो जाएंगी। इंडियन फिल्म निर्माताओं को फालतू पैसा खर्च करना पड़ेगा, वैगरह-वैगरह। ऐसी ही बातें हर तरफ सुनाई दे रही है। अब इस फैसले पर निर्माता अनुराग बसु ने कुछ पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा
100% टैरीफ पर अनुराग बसु की राय
ज़ूम से बातचीत करते हुए, अनुराग बसु ( Anurag Basu) ने कहा, "अगर हम हॉलीवुड रिलीज फिल्मों पर भी ऐसा ही तरीकाअपनाते हैं, तो इंडियन फ़िल्मों पर ट्रंप का टैरिफ एक वरदान साबित हो सकता है। यहां पर विदेशी ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों के लिए अगर टिकट प्राइज बढ़ा दिया जाए, तो इंडियन फिल्मों की डिमांड बढ़ेगी और यह दर्शकों को आकर्षित करेंगी, जो अमेरिका में होने वाले किसी भी नुकसान की भरपाई से कहीं ज़्यादा है। इसे बेहतर विनिमय दरों के साथ बॉक्स-ऑफ़िस पर आने वाला कर्मा समझें।" निर्देशक का मानना है कि अगर अमेरिका में भारतीय फिल्मों की तरह भारत में भी हॉलीवुड फिल्मों पर टैरिफ लागू हो, तो दर्शक विदेशी फिल्मों की बजाय भारतीय फिल्मों को पसंद कर सकते हैं। इसके अलावा, अनुराग का मानना है कि यह कदम लंबे समय में भारतीय फिल्म उद्योग के लिए आर्थिक रूप से बेहतर साबित हो सकता है।
कल 29 सितंबर को, ट्रंप ने अपनी ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर कहा था कि 'हमारी मूवी मेकिंग बिजनेस को अमेरिका से चुरा लिया गया है, दूसरे देशों ने, जैसे 'कैंडी से बेबी' चुराना। उन्होंने कहा कि 100% टैरिफ किसी भी और सभी विदेशी मूवीज पर लगाया जाएगा, जो यूनाइटेड स्टेट्स के बाहर बनाई गई हैं'। उनके इस बयान ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है। जिसका असर इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी कंपनियों पर पड़ सकता है। खासकर की उनपर जो यूएस के साथ बड़ी डील करती आईं हैं।
