बॉलीवुड

'सैयारा' की वजह से कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म में होगी देरी, डायरेक्टर अनुराग बसु ने बताई सच्चाई

Anurag Basu on Kartik's Next Delay Due to Saiyaara: इस बात में कोई शक नहीं कि लोगों के दिलों पर इस समय अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' राज कर रही है। खबरें आ रही थी कि कार्तिक आर्यन संग बन रही अनुराग बसु की रोमांटिक मूवी 'सैयारा' की वजह से डिले हो सकती है। इन खबरों पर अब अनुराग बसु ने रिएक्शन दिया है।

Image

Pics Credit: Google

Anurag Basu on Kartik's Next Delay Due to Saiyaara: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' कुछ दिनों पहले रिलीज हुई थी। इस मूवी में अनुपम खेर, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान सहित कई कलाकर अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए। इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद भी किया। वहीं दूसरी ओर 18 जुलाई को अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने भी दस्तक दी। इस मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि 'सैयारा' की वजह से कार्तिक आर्यन संग बन रही अनुराग बसु की रोमांटिक ड्रामा में देरी हो सकती है। इन खबरों पर अब अनुराग बसु ने बड़ा बयान जारी कर सच्चाई से पर्दा उठाया है।

इंडिया टुडे से बात करते हुए अनुराग बसु ने इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया। अनुराग बासु ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है कि कार्तिक आर्यन संग उनकी मूवी अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर 'सैयारा' की वजह से डिले हो रही है। अनुराग बसु ने यह भी बताया कि मोहित सूरी की इस स्क्रिप्ट से वो पहले से वाकिफ थे। वो किसी समानता से अचंभित नहीं हुए। अनुराग बसु ने आगे कहा, 'दोनों मूवीज में एक्टर्स अहम रोल निभा रहे थे इसलिए तुलना होना नार्मल था। दोनों की फिल्मों की कहानी एक-दूसरे से काफी अलग हैं।'

अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही इस मूवी में कार्तिक आर्यन के साथ लीड रोल में साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला नजर आएंगी। इस मूवी का टीजर काफी समय पहले रिलीज कर चुके हैं। इस मूवी में मेकर्स कार्तिक को एक अनदेखे अवतार में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह मूवी इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह 2026 की शुरुआत में सिनेमाघरों में आएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article