बॉलीवुड

सूरज बड़जात्या-आयुष्मान खुराना की फिल्म में हुई इन दिग्गज स्टार्स की एंट्री, शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 30, 2025, 05:00 PM IST

Sooraj Barjatya New Stars Entry: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की अपकमिंग फिल्म में नए स्टार्स की एंट्री को लेकर रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी के साथ ये स्टार्स भी धमाल मचाने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं स्टार्स का नाम।

Image

Image Source: IMDb

Sooraj Barjatya New Stars Entry: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर खबरों में बने हुए हैं। आयुष्मान खुराना की फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच आयुष्मान खुराना और सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की अनटाइटल्ड फिल्म फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म से जुड़ी एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें नए स्टार्स की एंट्री को लेकर अपडेट दिया गया है। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म में किन-किन स्टार्स की एंट्री होने जा रही है। जिनको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

आयुष्मान खुराना की फिल्म में होगी इन स्टार्स की एंट्री

आयुष्मान खुराना और सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म में नए स्टार्स की एंट्री है। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना और शरवरी (Sharvari) की अपकमिंग फिल्म में अनुपम खेर (Anupam Kher), सीमा पहवा (Seema Pahwa) और सुप्रिया पाठक (Supriya Pathak) जैसे दिग्गज स्टार्स की एंट्री होने जा रही है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। साथ ही साथ रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म की शूटिंग इसी साल यानी नवंबर 2025 से शुरू हो जाएगी। इस खबर ने लोगों को फिल्म की रिलीज के लिए और भी बेताब कर दिया है। ये फिल्म साल 2026 में बड़े पर्द पर धमाल मचा सकती है।

क्या होगी फिल्म की कहानी

रिपोर्ट में बताया गया कि 'सूरज बड़जात्या ने स्क्रिप्ट पूरी कर ली है और नवंबर के पहले हफ्ते से फिल्म की शूटिंग शुरू करने को तैयार हैं। वो आयुष्मान खुराना के साथ प्रेम के किरदार को नया अंदाज देने वाले हैं। वैसे, शरवरी का रोल भी जड़ों से जुड़ा है, लेकिन उसमें मॉडर्न टच है। इसी के चलते कई दमदार स्टार्स को फिल्म में कास्ट किया जा रहा है।' आयुष्मान खुराना इस फिल्म के साथ-साथ और भी मूवीज से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। आयुष्मान खुराना और शरवरी की इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article