बॉलीवुड

Baatein Dil Se: नसीरुद्दीन शाह से मनमुटाव पर Anupam Kher ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'गिले-शिकवे खत्म कर..'

Baatein Dil Se : टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' में अनुपम खेर ने नसीरुद्दीन शाह और महेश भट्ट से हुए विवाद पर भी बात की है।

Image

अनुपम खेर की नसीरुद्दीन शाह संग हुई थी लड़ाई (pic credit-instagram)

Baatein Dil Se : हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार (Navika Kumar) के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' (Baatein Dil Se) में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ, करियर और विवादों पर खुलकर बात कीं। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उनकी और किरण खेर की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। साथ ही अनुपम खेर ने नसीरुद्दीन शाह और महेश भट्ट से हुए विवाद पर भी बात की। (ये भी पढ़ें-किसी मूवी से कम नहीं है Anupam Kher-Kirron Kher की लव स्टोरी, दिग्गज एक्टर ने सुनाया किस्सा)

अनुपम खेर की महेश भट्ट संग हुई थी लड़ाई

अनुपम खेर ने हाल ही में टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' में बताया कि फिल्म काश के दौरान उनका महेश भट्ट से बड़ा झगड़ा हुआ था। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में थे। अनुपम ने कहा कि फिल्म में उनका रोल काफी बड़ा था, लेकिन बाद में उसे काट दिया गया। अनुपम खेर ने बताया कि जब उन्होंने महेश भट्ट से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने साफ कहा कि अगर वह भी दूसरे डायरेक्टर्स की तरह समझौता करेंगे तो फिर उनमें खास क्या रह जाएगा। हालांकि, दोनों के बीच मतभेद हुए, लेकिन अनुपम आज भी महेश भट्ट को अपनी जिंदगी का कृष्ण मानते हैं। उन्होंने कहा कि अगर महेश भट्ट ने उन्हें सारांश जैसी फिल्म में मौका नहीं दिया होता, तो शायद वह आज इस मुकाम पर नहीं होते।

अनुपम खेर ने नसीरुद्दीन शाह को लेकर कही ये बात

अनुपम खेर ने नसीरुद्दीन शाह के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह आज भी नसीरुद्दीन शाह को देखकर स्टारस्ट्रक हो जाते हैं। अनुपम ने बताया कि एक समय दोनों के बीच कुछ मनमुटाव था, लेकिन बाद में एक प्रेयर मीट में मुलाकात के दौरान उन्होंने सारे गिले-शिकवे खत्म कर दिए। अनुपम खेर ने कहा कि अब उनके पास लड़ाई या बहस करने का समय नहीं है। जिंदगी में करने के लिए बहुत कुछ है। उन्होंने यह भी कहा कि घमंड और आत्मसम्मान के बीच बहुत पतली लाइन होती है। जानकारी के लिए बता दें कि अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह के बीच मुख्य विवाद सीएए (CAA) और कश्मीरी पंडितों के मुद्दों को लेकर शुरू हुआ था। नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को 'जोकर' और 'चापलूस' कहा था। वहीं अनुपम खेर ने भी नसीरुद्दीन पर तीखा हमला किया था, हालांकि बाद में दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article