Anup Jalota ने Salman Khan को दी बिश्नोई समाज से माफी मांगने ली सलाह

टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद अनूप जलोटा ने चौंकाने वाला बयान दिया है और एक्टर सलमान खान को सलाह दी है कि वो बिश्नोई समाज से माफी मांगें ताकि विवाद खत्म हो सके।

टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे बॉलीवुड को हिला दिया है। टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलाबारी की वजह से सेलेब्स के बीच डर का माहौल है। टाइगर श्रॉफ जानलेवा हमले मामले पर गायक अनूप जलोटा ने मीडिया से खुलकर बात की है और कहा है कि सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए ताकि इंडस्ट्री पर इस तरह के हमले ना हों। अनूप जलोटा का ये बयान लोगों को चौंका रहा है क्योंकि बॉलीवुड के बाकी लोग सलमान-टाइगर के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'Jolly LLB 4' से Akshay Kumar का पत्ता हुआ साफ !! Arshad Warsi की होगी वापसी

Anup Jalota ने Salman Khan को दी बिश्नोई समाज से माफी मांगने ली सलाह

Anup Jalota ने Salman Khan को दी बिश्नोई समाज से माफी मांगने ली सलाह

Anup Jalota ने Tiger Shroff केस में दिया चौंकाने वाला बयान

गायक अनूप जलोटा ने आईएनएस से टाइगर श्रॉफ जानलेवा हमले में बात करते हुए कहा है कि सलमान खान को बड़ा दिल दिखाते हुए बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए क्योंकि उनकी भावनाएं काले हिरण मामले में आहत हैं। अनूप जलोटा के अनुसार, "मैं ये खबर सुनकर बहुत ही आहत हूं। ऐसे खूंखार कदमों को रोकने का केवल एक ही तरीका है और वो ये है कि सलमान खान बिश्नोई समाज से माफी मांग लें।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ranabaali Box Office Day 4: रश्मिका-विजय की फिल्म ने दर्ज कराई 34% की गिरावट, इतना हुआ कलेक्शन

End of Feed