Hamare Baraah Controversy: अन्नू कपूर (Annu Kapoor) की फिल्म 'हमारे बारह' को लेकर विवाद हो रहा है। फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस वजह से दंगे भड़क सकते हैं। फिल्म में एक विशेष संगठन के बारे में दिखाया गया है। फिल्म के बढ़ते विवाद को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया था। पहले ये फिल्म 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि मेकर्स को रिलीज से पहले 2 कट लगाने होंगे। इसके बाद फिल्म को रिलीज कर सकते हैं।
Hamara Baraah (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें-Sunny Deol के नए लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, यूजर्स बोले-'पाजी तुस्सी रियल फायर हो'
फिल्म के मेकर्स ने वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। मेकर्स ने वीडियो में दर्शकों को आश्वासन दिया है कि इसमें किसी भी धर्म के लोगों को आहत नहीं किया गया है। आप इस फिल्म को परिवार के साथ देख सकते हैं। हम इस फिल्म को जल्द सिनेमाघरों में लेकर आएंगे। इस पूरे विवाद के बीच कर्नाटक सरकार ने फिल्म पर रोक लगा दी है।
हमारे बारह जल्द होगी सिनेमाघरों में रिलीज
कर्नाटक सरफार ने फिल्म हमारे बारह के रिलीज पर रोक लगा दी है। सरकार का मानना है कि इस फिल्म की वजह से माहौल खराब हो सकता है। अल्पसंख्यक संगठनों ने सरकार से इस मूवी को बैन करने की मांग की थी जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने ये फैसला लिया है।
मेकर्स को मिली धमकियां
हमारे बारह के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही मेकर्स को धमकियां मिल रही है। अन्नू कपूर ने बताया कि उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी बात की है। फिल्म में विशेष धर्म की कहानी को दिखाया गया है जिसमें महिलाओं पर धर्म की आड़ में अत्यचार होते हुए दिखाया गया और उन पर बच्चा पैदा करने का दबाव बनाया जाता है।
