Animal VS Heart Of Stone Clash: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अदाकारा आलिया भट्ट ने साल 2022 में ब्रह्मास्त्र जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी दी थी, जिसने सिनेमाघरों को हिलाकर रख दिया। फिल्म ब्रह्मास्त्र में दर्शकों ने इस जोड़ी पर जमकर प्यार बरसाया था। ब्रह्मास्त्र के बाद से ही इनके फैंस चाहते हैं कि ये दोनों कलाकार एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर साथ में आएं। फैंस की ये चाहत पूरी हो गई है और रणबीर कपूर-आलिया भट्ट 11 अगस्त 2023 के दिन एक साथ सिनेमाघरों में कदम रखने के लिए तैयार हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर से साथ में कोई मूवी ला रहे हैं, जो 11 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तो आप पूरी तरह से गलत हैं।
Animal VS Heart Of Stone Clash: पति रणबीर कपूर से पहली बार भिड़ेंगी आलिया भट्ट, कन्फ्यूज होंगे दर्शक
असल में रणबीर कपूर ने कुछ दिनों पहले ही यह ऐलान किया था कि उनकी फिल्म एनिमल 11 अगस्त 2023 के दिन सिनेमाघरों में कदम रखेगी, जिसको डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा ने बनाया है। इस मूवी में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज ने अपने बैनर तले किया है, जो बाप-बेटे की कहानी है।
रणबीर कपूर की एनिमल जिस दिन सिनेमाघरों में कदम रख रही है, उसी दिन आलिया भट्ट की हॉलीवुड मूवी हार्ट ऑफ स्टोन भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसके अनुसार उनकी हॉलीवुड मूवी हार्ट ऑफ स्टोन 11 अगस्त 2023 के दिन रिलीज होगी। आलिया भट्ट के इस पोस्ट से साफ हो गया है कि वो 11 अगस्त के दिन पति के साथ भिड़ेंगी। यह पहला मौका है जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आमने-सामने हैं। इससे पहले कभी भी यह मौका नहीं आया है कि ये दोनों सुपरस्टार्स एक साथ अपनी फिल्में लेकर आए हों। वैसे आप एनिमल और हार्ट ऑफ स्टोन में से किसे पहले देखेंगे, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
